जीवन में समय का महत्त्व क्यों है? Jivan mein samay ka mahatva kyon hai

जीवन में समय का महत्त्व क्यों है?



जीवन में समय का महत्त्व क्यों है❓

समय हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, समय से हम हमारी किस्मत को सुधार भी सकते हैं, और बिगाड़ भी सकते हैं। हमारा भविष्य हमारे समय पर ही निर्भर होता है कि हम कितने समय में कितना काम कर रहे हैं।अपने काम को समय पर ही कर रहे हैं अपने काम को कल मे ना टाले। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करना जानता हो उस व्यक्ति को धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है ।अपने संपूर्ण जीवन काल में सिर्फ वही लोग सफल होते हैं। 


जो अपने समय का सदुपयोग कर पाते हैं।समय का महत्व को समझने वाले लोग अपने जीवन में सभी सुखों का आनंद ले पाते हैं और एक विद्यार्थी के लिए तो समय बहुत ही मूल्यवान है। एक विद्यार्थी अपने जीवन में उन व्यक्तियों से प्रेरणा ले जिन व्यक्तियों ने समय का सदुपयोग किया हो समय बहुत ही अमूल्य है इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। यह धन-धान्य से बहुत ही बड़ा है। इस दुनिया में सब कुछ समय पर ही निर्भर करता है। 


आदमी के जन्म से लेकर मृत्यु तक समय ही निर्धारित करता है मनुष्य के जीवन और मृत्यु के बीच एक पल का फासला होता है अगर हमारे पास समय है। तो हमें किसी चीज की कमी नहीं होगी अगर हमारे पास समय ही ना हो तो समझ लेना कि हमारे पास कुछ भी नहीं है समय को बर्बाद करना मतलब हमारे भविष्य को बर्बाद करना है। इसीलिए हमें समय का सदैव सदुपयोग करना चाहिए समय सबसे बलवान है मनुष्य जीवन में समय को ही सर्वशक्तिमान बताया गया है समय कभी भी लौट कर नहीं आता है जो बीत गया सो बीत गया समय कभी भी किसी की भी प्रतीक्षा नहीं करता है। 


जो समय के साथ चलता है समय भी उसके साथ चलता है समय के हाथ से निकल जाने पर हम पछताते हैं। अगर आप के जीवन से आपको प्रेम है। तो समय को मत बर्बाद करो क्योंकि समय से ही जीवन है, और समय ही ऐसी वस्तु है जिसे खोकर पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता समय अमूल्य है। इसका कोई मोल नहीं होता जो लोग आज का काम कल पर और कल का काम परसों पर डालते हो वह लोग अपने लिए स्वयं ही जंजाल बना रहे हैं। 


जो व्यक्ति समय को नष्ट करता है। फिर एक दिन ऐसा आता है जब समय उस व्यक्ति को नष्ट कर देता है। समय 1 अद्भुत चीज है समय का ना तो अंत है और ना आदि है। सभी चीजें अपने निश्चित समय पर ही जन्म लेती है और निश्चित समय पर ही समाप्त होती है। समय ही सब का संचालन कर्ता रेहता है समय हमेशा आगे की ओर सीधी दिशा में ही गतिमान रहता है, ना की पीछे की और गति करता है इस संसार में सब कुछ समय पर ही निर्भर करता है, कुछ लोग समय से ज्यादा धन को महत्व देते हैं। 


हालांकि सत्य तो यही है, कि सबसे मूल्य वस्तु समय ही है, समय को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है। उसका केवल उपयोग ही किया जा सकता है कई लोग अपना जीवन अव्यवस्थित ढंग से जी रहे हैं, वे लोग अपना अधिकतर समय अपने दोस्तों और इधर उधर घूमने वह अन्य क्रियाओं में पूरा कर देते हैं इस तरह का बना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। और समय का सदुपयोग नहीं कर पाते हैं। 


अंत में ऐसे लोग बहुत पछताते हैं। इसीलिए हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए जितना हो सके उतना समय का उपयोग में लेना चाहिए, विशेषकर विद्यार्थियों को समय को स्वर्ण समझ कर चलना चाहिए। विद्यार्थी मनोरंजन जैसी चीजों में अपना समय व्यर्थ ना करें और समय का सदुपयोग करें।

Disclaimer

All information provided on this site is generated by artificial intelligence. If you find any content objectionable or have concerns about the information provided, please feel free to comment or contact us directly.

Rjwala Rjwala is your freely Ai Social Learning Platform. here our team solve your academic problems daily.

Related Posts

0 Komentar

Post a Comment

let's start discussion

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Latest Post