VDO पाठ्यक्रम राजस्थान: VDO syllabus Rajasthan in hindi
VDO पाठ्यक्रम राजस्थान
राजस्थान ग्राम सेवक एक पद होता है, जिसमें कि पद पर स्थापित व्यक्ति यानी ग्राम सेवक उस ग्राम के विकास एवं उन्नति का कार्य करता है। वर्तमान समय में राजस्थान में ग्राम सेवक की भर्ती का नोटिफिकेशन आया है। इसमें हम आपको राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 में विभिन्न तरह की जानकारी आपके सामने प्रस्तुत करेंगे।
राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस में आपको निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जैसे कि सामाजिक विज्ञान, इतिहास, संस्कृत, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, साधारण मानसिक योग्यता, भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधन, भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि, आर्थिक विकास राज्य जिला तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा एवं तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता के बारे में आपसे पूछा जा सकता है। इन विषयों में विशेष रूप से देखे तो
1. सामाजिक विज्ञान
इस में हमे राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रमुख घटनाओं के बारे में एवं उसे पड़ने वाले देश के परिवार की जानकारी अधिक पढ़नी है।
2. भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधन
इस में राजस्थान एवं भारत की परिस्थिति एवं वन्य जीवन के बारे में, विश्व में व्याप्त भौतिक विशेषताएं और महत्वपूर्ण स्थान महासागर एवं पर्वत की जानकारी, प्राकृतिक संसाधन की जानकारी आदि को पढ़ना जरूरी है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इसमें राजस्थान के भूगोल, प्राकृतिक, वनस्पति, जलवायु, मिट्टी, सूखा, बाढ़, कृषि आदि की जानकारी पढ़ना बहुत जरूरी है।
3. सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
इस विषय के अनुसार राजस्थान ग्राम सेवक के पद के आवेदन हेतु व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में ज्ञान होना अति आवश्यक है, उसे आसानी से चला सके ऐसे व्यक्ति को होना अति आवश्यक है।
4. राज्य जिला तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा
इसके अनुसार आपको क्षेत्र से वहां की पूरी जानकारी होनी अति आवश्यक है।
5. तर्कशक्ति एवं विश्लेषण योग्यता
इसमें आपकी तर्कशक्ति बहुत अच्छी होनी चाहिए, आप किसी भी वस्तु का विश्लेषण करने में सक्षम हो जिससे कि, आप सही से निर्णय एवं कार्य आसानी से कर सकें।
6. हिंदी, अंग्रेजी, गणित और संस्कृत
इन चारों विषयों को दसवीं के स्तर की अच्छी तरह से तैयार होनी जरूरी है, आपको ग्राम सेवा पद हेतु हिंदी अंग्रेजी और गणित के 10वीं के अच्छे पकड़ होनी चाहिए।
7. साधारण मानसिक योग्यता
समें आपको मानसिक योग्यता भी बहुत जरूरी है, जिससे कि आप सही एवं महत्वपूर्ण निर्णय साधारण रूप से ले सके।
8. राजस्थान और भारत के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास
इसमें आपको राजस्थान और भारत में शिक्षाएं पर आधारित उद्योगों के बारे में जानकारी होनी बहुत आवश्यक है, इसमें आपको खेती की जानकारी होनी भी आवश्यक है, जिससे कि आप गांव का विकास कर सकते हो, मिट्टी, उपजाऊ जमीन एवं मरुस्थल यह जमीन का भेद आप आसानी से कर सकते हो इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए।
9. इतिहास एवं संस्कृति
ग्राम सेवा पद हेतु इस विषय में आपको राजस्थान के मुख्य स्मारक, कलाकृतियां, इतिहास, राशन का प्राचीन पहनावा उनकी बोली, अपने कुल देवता, मेला, एवं त्योहार आदि की जानकारी आपसे पूछे जा सकती है।
इन विषयों की पकड़ अच्छी होनी चाहिए
ग्राम सेवक के पद हेतु जो प्रश्न पत्र आएगा उसमें 100 अंकों का होगा। उन प्रश्नों को हल करने के लिए आपको केवल 2 घंटे ही दिए जाएगी। वह सभी प्रशन वह बहुविकल्प भी होगे, और विकल्प को चुनना है। आप अगर कोई गलत विकल्प चुनते हैं तो आपकी 1/3 अंक काट दिए जाएंगे। परीक्षा को पास होने के लिए आप को कम से कम 40 प्रतिशत से ज्यादा लाना जरूरी है। अन्यथा आप फेल हो जाओगे।
यदि आप इन सभी जानकारी के बाद आप ग्राम सेवक बनने के इच्छुक हो। तो आप राजस्थान की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को ₹450 है, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को आवेदन हेतु ₹350 हैं, और अनुसूचित जनजाति के लिए केवल ₹250 हैं।
0 Komentar
Post a Comment