Scrutiny Meaning in Hindi
स्क्रूटनी का मतलब आपके द्वारा दी गयी परीक्षा के अंदर लिखे गए उत्तरो को एक बार वापिस चेक करने के लिए जो फॉर्म भरा जाता है उसे स्क्रूटनी कहा जाता है। इसकी समय सीमा पच्चीस से तीस दिन की होती है। जिसमे अगर आपको लगता है की आपके अंक सही तरीके से नहीं आये है। तो स्क्रूटनी का फॉर्म भरके अपनी कॉपी को रीचेक एवं अंको की दुबारा से गणना करवा सकते है। ऐसे में अगर कोई समस्या होती है तो वो सही हो जाती है।
यह फॉर्म फ़ैल/पास कोई भी छात्र करवा सकता है। समय सीमा में ही स्क्रूटनी का फॉर्म भरवाए अन्यथा आप वंचित हो सकते है। स्क्रूटनी में परीक्षा की कापियों में न जांचने वाले प्रश्नों को जांचा जाता है। आपको जांच के लिए तय शुल्क देना होगा। जिसकी जानकारी आपको उनकी वेबसाइट में देखने को मिलेगी।
0 Komentar
Post a Comment