अधिसूचना से आप क्या समझते हैं समझाइए? Adhisuchana Se Aap kya Samjhte hain Samjhaiye
सवाल: अधिसूचना से आप क्या समझते हैं समझाइए?
अधिसूचना से तात्पर्य हम सरकारी आदेश, नियुक्ति, नियम, अवकाश चेतावनी से संबंधित सूचनाओं को आम जनता और संबंधित व्यक्ति के लिए राजपत्र पर प्रकाशित किया जाता है, उसे ही अधिसूचना कहते हैं। अन्य अर्थ में अधिसूचना ऐसी सूचना होती हैं जो नियुक्तियों, पुनर नियुक्तियों, नियमो, आदेशों, छूटी, परशिक्षण, सेवानिवृत, निधन आदि सरकारी सूचना को अधि सूचना कहते है। आमतौर पर यह सूचना गजट में प्रकाशित होती है। समाचार पत्रों में नही। जो आदेश हैं वह राजपत्रों के विशेष अंको में ही प्रकाशित होते है। यह सूचनाएं जो होती हैं यह वास्तव मैं राष्ट्रपति राज्यपाल की ओर से ही जारी की जाती हैं। इस कारण इनमे प्रेषक का उल्लेख नही होता है सूचना पाने वाले अधिकारी या कर्मचारी को एक प्रपत्र भेज देते हैं।
इसके अलावा अधिसूचना के कुछ नियम भी होते है जो निम्न प्रकार से हैं।
अधिकारियों की नियुक्ति, स्थानांतरण, पद से हटाया, अवकाश, पदौन्नति, पदमुक्ति आदि की सूचना प्रकाशित करने हेतु।
नियमो, आदेशों, अधिनियमो, नीतियों और शक्तियों के लागू होने की सूचना प्रकाशित करना।
अधिकारियों के कार्यभार आदि अधिकारो की सूचना प्रकाशित करना।
0 Komentar
Post a Comment